फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The health of the middle-aged man who reached the court in police custody deteriorated.

Maharajganj News: पुलिस कस्टडी में न्यायालय पहुंचे अधेड़ की तबीयत बिगड़ी

Thu, 20 Jun 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 20 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
The health of the middle-aged man who reached the court in police custody deteriorated.
निचलौल। तहसील परिसर में बुधवार शाम को पुलिस कस्टडी में न्यायालय में पेश होने आए एक शख्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई। निचलौल थाने की पुलिस वाहन से कर्मियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बीच अस्पताल पर कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह और निचलौल थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह के साथ शख्स के परिजन आ पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस के चालानी रिपोर्ट के मुताबिक कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली रामगढवा निवासी राम प्रताप सिंह और चंद्रप्रकाश सिंह में लंबे समय से कुछ पेड़ और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चलता है। इसी के क्रम में एक बार फिर दोनों लोगों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने राम प्रताप सिंह को शांति भंग की धारा में पाबंद किया था।
विज्ञापन


इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. मनीष ने बताया की अस्पताल में आए मरीज रामप्रताप सिंह (52) कुछ बोलने में असमर्थ था। सीने पर हाथ रखा हुआ था। प्राथमिक जांच में हार्ट से संबंधित समस्या देखने को मिली। फिलहाल जांच के बाद ही तबीयत बिगड़ने की वजह साफ हो सकेगी। जबकि अस्पताल आए परिजन ने पूछताछ में बीमार शख्स राम प्रताप सिंह को पहले से बीपी की दवा खाने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की बीमार शख्स राम प्रताप सिंह की भाई चंद्रप्रकाश सिंह से पेड़ कटवाने और जमीन बंटवारे की बात को लेकर विवाद हुआ था।


राम प्रताप सिंह को शांति भंग की धारा में पाबंद कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया था। जहां पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब उनकी स्वास्थ्य में काफी सुधार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed