{"_id":"68cefa7283ec59b63505cc54","slug":"the-food-safety-department-team-took-four-samples-and-destroyed-expired-ghee-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-160060-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए चार नमूने, एक्सपायर्ड घी नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए चार नमूने, एक्सपायर्ड घी नष्ट कराया
विज्ञापन
फरेंदा में दुकानों पर छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
महराजगंज। नवरात्र शुरू होने से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो इसके के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डॉ. टीआर रावत के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने फरेंदा में छापा मारा।
इस दौरान किराना दुकानों और मार्ट्स का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें चार खाद्य नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए। अभियान के तहत अब तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 20 नमूने एकत्र हो चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर दोषी विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान टीम ने फरेंदा क्षेत्र के किराना मार्ट का पहले निरीक्षण किया जहां एक ब्रांडेड कंपनी का साबूदाना संग्रहित किया गया। इसके बाद दूसरे मार्ट में रामदाना का नमूना लिया गया। इस दुकान से एक्सपायर हो चुके घी को मौके पर ही नष्ट कराया गया, ताकि उपभोक्ताओं को नुकसान न पहुंचे। आनंद नगर में किराना स्टोर से फाफड़ा (खुद्दी) का नमूना और एंटरप्राइजेज से तिन्नी चावल का नमूना एकत्रित कर फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया।