{"_id":"604a4fda8ebc3eda731b96dc","slug":"the-flood-of-faith-in-the-pagoda-maharajganj-news-gkp387976022","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा हर हर महादेव
विज्ञापन
इटहिया शिवमन्दिर में जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : MAHARAJGANJ
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा हर हर महादेव
महराजगंज। महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में बड़ी संख्या में लोगों ने शिव की पूजा अर्चना की। हर हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र गूंज रहा था। श्रद्धा व भक्ति के साथ शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। कहीं, रामलीला का मंचन तो कहीं मेला का आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर सम्मिलित हुए।
जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित मिनी बाबा धाम के नाम से विख्यात पंचमुखी शिव धाम इटहिया, सिंचाई कालोनी शिव मंदिर, कोठीभार थाना क्षेत्र के घिउवहा स्थित बउरहवा बाबा, कटहरा शिवमंदिर, फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपालापुर शिवमंदिर, धानी क्षेत्र के कांक्षेश्वर नाथ मंदिर, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरखोड़ा शिवमंदिर पर सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर चलने लगा। जबकि स्थानीय नगर के शिव नगर, सिंचाई कालोनी, खोन्हौली, सेखुई, कोहडवल, हेवती, नरायनापुर, करमही, रामपुर, रतनपुर, गेरमा, दुर्गवलिया, सात पांच पुल आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिवालयों में पहुंचने वालों श्रद्धालुओं में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, भांग, धतूरे, दूध व गंगाजल के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जबकि हरखोड़ा शिवमंदिर पर रामलीला का मंचन हुआ। क्षेत्र के विख्यात शिवमंदिर इटहिया सहित अन्य मंदिरों में सुरक्षा के दृष्टि से प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, सीओ देवेंद्र कुमार टीम के साथ मेले भ्रमण का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए।
निचलौल उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य ने बताया कि मेला परिसर में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम के साथ ही 16 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी। जबकि मेले में व्यवस्था की देख रेख करने के लिए 30 लेखपाल तैनात रहे।
विज्ञापन
यादगार बनाने के लिए श्रद्धालुओं ने ली सेल्फी
महाशिवरात्रि पर इटहिया पंचमुखी शिवधाम में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक के बाद मेले को यादगार बनाने के लिए खास मेहमानों के साथ खूब सेल्फी ले रहे थे। यही नहीं, मोबाइल में कैद तस्वीरों को दूर दराज परिजनों को भेजकर महाशिवरात्रि की बधाई दी।
प्रत्याशियों ने मेले में जगह-जगह पोस्टर लगा श्रद्धालुओं को दी बधाई
महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रत्याशियों को जगह-जगह पोस्टर लगाकर बधाई दी। कई पोस्टरों पर तो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए मोबाइल नंबर प्रकाशित कर किया गया था। वहीं, कुछ प्रत्याशी तो मेले में चहल कदमी पर श्रद्धालुओं की समस्याओं की जानकारी लेते दिखे गए।
प्रत्याशियों ने शिवालयों पर लगवाई स्टाल
पंचायत चुनाव की आरक्षण जारी होने के बाद से ही गांवों में चुनाव सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं, हर रोज प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में जुटे हुए हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालय में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं को लुभाने के लिए भी प्रत्याशियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चाय और जलपान का स्टाल लगाया गया था। वहीं, फल का वितरण भी किया गया।
तेज धूप और उड़ती धूल के बीच शिवालय पर पहुंचे श्रद्धालु
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं के बीच अद्भुत श्रद्धा देखते ही बन रही थी। तेज धूप और टूटी उखड़ी सड़कों पर उड़ती धूल के बीच श्रद्धालुओं ने इटहिया पंचमुखी शिवमंदिर पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालु देवेंद्र कुमार, रामचंद्र, बेलास, तूफानी ने कहा कि ठूठीबारी मार्ग से शिवमंदिर तक करीब चार किलोमीटर आने में उन्हें काफी दिक्कतें हुई हैं क्योंकि ठूठीबारी मार्ग से शिवमंदिर तक जाने वाली सड़क उखड़ चुकी है। जिसके चलते बड़े वाहनों और हवाओं से धूल उठ रही थी।