फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The firm left the road and drain construction work incomplete

Maharajganj News: सड़क अाैर नाली निर्माण कार्य अधूरा छोड़ चली गई फर्म

Tue, 03 Jun 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 03 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The firm left the road and drain construction work incomplete
चौक बाजार। विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा करौता में आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण करवा रही फर्म के निर्माण कार्य को अधूरा छोड़कर चली गई। फर्म अपना कुछ भुगतान लेकर गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि गांव में सड़क व नाली निर्माण हेतु शासन ने आठ लाख रुपए आवंटित किये हैं, लेकिन संबंधित फर्म की लापरवाही से सड़क व नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया है। गांव में जाने का मुख्य रास्ता पूरी तरह जलमग्न है।
विज्ञापन

घरों से निकलने वाला गगंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे गांव में आने-जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशाल चौबे, अजीत चौधरी, विश्वजीत चौधरी, मुन्ना चौबे, रामकेवल चौधरी, गंगासागर, अखिलेश चौधरी, विक्रम चौधरी, अजय चौधरी, विठ्ठल चौधरी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा क्षेत्र के करौता गांव में जाने वाली मुख्य सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की दशा में साल के बारहों महीने जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
लोगों का कहना है कि बरसात का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सड़क व नाली निर्माण कार्य समय से नही कराया गया तो आने वाले कुछ ही दिनों में यह सड़क नदी का रूप ले लेगी। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा।

इस सम्बंध में संबंधित फर्म के मालिक बृजमोहन निगम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मेरा काम मैटेरियल देना है, न कि निर्माण करना। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि लेबर व मिस्त्री के अभाव में काम बंद हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि मामले की जांच कराकर सम्बंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed