फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The final decision will be taken after verification of 84,000 names.

Maharajganj News: 84 हजार नामों के सत्यापन के बाद होगा अंतिम निर्णय

Sat, 20 Dec 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The final decision will be taken after verification of 84,000 names.
महराजगंज। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत निर्वाचन विभाग ने जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कवायद तेज कर दी है। आगामी 23 दिसंबर को प्रस्तावित अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले ऑनलाइन माध्यम से विलोपित किए गए मतदाताओं के नामों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया गया है। जिले में 84,000 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हट गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव से पूर्व वृहद मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत जिले के सभी 12 विकासखंडों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कराया गया। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नामों में संशोधन करने और अपात्र या अयोग्य मतदाताओं के नाम विलोपित करने की प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन

बीएलओ द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों को एसडीएम स्तर से अनुमोदन भी प्रदान किया गया। पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कुल 3,09,955 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया। वहीं दूसरी ओर 2,24,580 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से विलोपित किए गए। इनमें मृत्यु हो जाना, स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरण, एक ही व्यक्ति का दो स्थानों पर नाम दर्ज होना अथवा निकाय क्षेत्र में नाम दर्ज होने जैसे कारण प्रमुख रहे।

इन विलोपित नामों में से 84,353 मतदाताओं के नाम बीएलओ द्वारा ई-बीएलओ एप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से काटे गए हैं। अब इन्हीं नामों को लेकर निर्वाचन विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed