{"_id":"68c87c2c09614e28550757ec","slug":"the-family-members-created-a-ruckus-over-the-death-of-the-woman-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-159664-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद कमलावती निवासी बनकटी की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज परिजनों ने राजमार्ग जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने इलाज में लापरवाही की है, और जब मरीज की हालत बिगड़ गई तब उसे गारेखपुर रेफर किया गया। अस्पताल पर हंगामे की जानकारी होते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंच गई। रास्ता जाम करने वाले परिजनों को समझा बुझाकर हटाया।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में 14 सितंबर को एक महिला का पथरी का ऑपरेशन हुआ। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।