फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The family caught the lover who had come to meet his girlfriend, locked him in the house

Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, घर में किया बंद

Wed, 05 Feb 2025 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Feb 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
The family caught the lover who had come to meet his girlfriend, locked him in the house
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों ने आरोपी युवक को घर में बंद कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद दोनों का निकाह कराने का फैसला किया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मामला मंगलवार की रात का है। प्रेमी को रातभर कमरे में बंद करके रखा गया। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके घर पहुंच गया। आहट होने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को युवक के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों परिवारों में पहले से रिश्तेदारी थी। बुधवार को सुबह से ही ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत का दौर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों परिवार निकाह के लिए सहमत हो गए। निकाह का समय निर्धारित कर दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed