{"_id":"6924c60f701a7fbe53036550","slug":"the-elders-beat-up-the-young-man-in-the-wedding-procession-over-a-trivial-matter-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-165051-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनबढ़ों ने बरात में मामूली बात को लेकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनबढ़ों ने बरात में मामूली बात को लेकर युवक को पीटा
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिधावे गांव में बरात के दौरान मामूली बात को लेकर कुछ मनबढ़ों ने गोलबंद होकर एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद जानमाल की धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग निकले।
पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोठीभार थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी राजकिशोर साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 23 नवंबर 2025 उनका लड़का सिधावे गांव में बरात गया था। आरोप है कि युवक खाना खाकर लौट रहा था। इसी बीच पिन्टू, अमित और परवेश सहित कई लोग गोलबंद होकर उसके साथ कहासुनी करने लगे। बात बढ़ी तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया फिर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार घायल लड़के के पिता की तहरीर पर आरोपी पिंटू, अमित और परवेश निवासी सिधावे सहित कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।