{"_id":"68615aff9bf3ac66520de4f5","slug":"the-drain-being-constructed-at-sonbarsa-intersection-collapsed-in-the-first-rain-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153219-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनबरसा तिराहे पर बन रही नाली पहली बारिश में ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनबरसा तिराहे पर बन रही नाली पहली बारिश में ढही
Sun, 29 Jun 2025 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा तिराहे पर जल निकासी के लिए जिला पंचायत विभाग से बन रही नाली पहली ही बरसात नहीं झेल पाई। इसका लगभग 50 मीटर हिस्सा भरभरा कर ढह गया। ऐसे में वहां के लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
बहरैची, ओमप्रकाश, अमरनाथ, अंगद, अजय, नौमी सिंह, बबलू, उजैर, अकबाल, रामप्रसाद विश्वकर्मा व घन्नू विश्वकर्मा आदि का कहना है कि नाली निर्माण में खोदाई के वजह से भी 29 मई को हल्की बरसात में गांव में गई विद्युत पोल भी गिर गया था, जिससे दो दिनों तक चौराहे की लाइट खराब रही।
बताया गया कि यहां बन रही चार सौ मीटर नाली की लागत 30 लाख रुपये है, लेकिन बारिश में निर्माणाधीन नाली का 50 मीटर हिस्सा ढहने से यहां के लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। जिला पंचायत के अवर अभियंता दुर्गावती सहानी ने बताया कि बारिश में मिट्टी के दबाव के कारण नाली ढह गई होगी। उसे ठीक किया जा रहा है। संवाद