{"_id":"69ebd16f822a8abb4c08b944","slug":"the-dm-and-sp-visited-the-brd-medical-college-in-gorakhpur-to-inquire-about-the-condition-of-the-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175982-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम और एसपी ने गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जाना घायलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम और एसपी ने गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जाना घायलों का हाल
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते महराजगंज के जिलाधिकारी और ए
बृहस्पतिवार को नेपाल के प्यूठान जिले में जीप खाई में गिरने से दो लोगों की हो गई थी मौत, 21 हुए थे घायल
महराजगंज। नेपाल के प्यूठान जिले में बृहस्पतिवार की सुबह बस दुर्घटना में घायल हुए 19 लोगों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार, नेपाल के प्यूठान जिले में बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे एक जिप्सी करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में जिले के 19 यात्री घायल हो गए थे जबकि मां बेटी की मौत हो गई थी। सूचना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन के समन्वय से सभी घायलों को सोनौली बॉर्डर से एसडीएम फरेंदा ने रिसीव किया। शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे थाना प्रभारी भिटौली के नेतृत्व में नौ एंबुलेंसों से सभी घायलों को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर अस्पताल पहुंचकर वार्ड में प्रत्येक घायलों से मिलकर उनकी वर्तमान स्वास्थ्य व उनके हो रहे इलाज की जानकारी ली। घायलों के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल प्रशासन की तरफ से पूरा भरोसा दिलाते हुए जल्द स्वास्थ्य होने की मनोकामना भी की।
विज्ञापन
एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से मिली राहत
बृहस्पतिवार को नेपाल में हुए हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई थी जबकि 19 लोग घायल हो गए थे। घायलों की मदद के लिए पहुंची एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस देवदूत बनी। एक-एक घायल को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. नवनाथ की अध्यक्षता में जिला अस्पताल में तैनात एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था। जहां ईएमटी और पायलट ने मरीजों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया साथ ही मरीजों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती करवाया। महाराजगंज जिले में छह एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात हैं।