फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Divisional Commissioner directed to update all the files within 15 days.

Maharajganj News: मंडलायुक्त ने 15 दिवस के भीतर समस्त पत्रावलियों को अद्यतन करने के दिए निर्देश

Fri, 06 Feb 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The Divisional Commissioner directed to update all the files within 15 days.
मंडलायुक्त गोरखपुर ने विभिन्न कार्यालयों एवं न्यायालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

पत्रावली बस्ता सूची, खतौनी एवं फसली अभिलेखों का अवलोकन किया
महराजगंज। मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल अनिल ढींगरा ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों एवं न्यायालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति तथा जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ऑडिट एवं जीपीएफ से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। पत्रावलियों के अद्यतन न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटल सहायकों को 15 दिवस के भीतर समस्त पत्रावलियों को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय में लंबित वादों की स्थिति का अवलोकन करते हुए सर्वाधिक पुराने लंबित वादों को देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त राजस्व न्यायालयों में प्राथमिकता के आधार पर पुराने वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए नियमित एवं प्रभावी सुनवाई की व्यवस्था की जाए। इसके बाद मंडलायुक्त ने सीआरए कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। 10 बड़े बकाएदारों की सूची का अवलोकन किया। लंबित वसूली को लेकर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और राजस्व वसूली की गति तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने इसके बाद नजारत, संयुक्त कार्यालय एवं राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखागार में उन्होंने पत्रावली बस्ता सूची, खतौनी एवं फसली अभिलेखों का अवलोकन किया। दाखिल दफ्तरों में खतौनी उपलब्ध न होने पर सभी दाखिल दफ्तरों में खतौनी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल, डिप्टी कलेक्टर विजय यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed