फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The district will get the gift of Utsav Bhawan, saving the cost of expensive hotels.

Maharajganj News: जनपद को उत्सव भवन की सौगात, महंगे होटलों का बचेगा खर्च

Mon, 11 May 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The district will get the gift of Utsav Bhawan, saving the cost of expensive hotels.
1.41 करोड़ रुपये की लागत से नौतनवां के हरपुर में तैयार कि जा रहा जनपद का पहला उत्सव भवन
विज्ञापन

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
महराजगंज। मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब शहर के महंगे होटलों जैसी सुविधा ग्राम पंचायत के उत्सव भवन से मिलेगी। ग्रामीण मामूली दर पर सुविधा सहूलियत से लैस उत्सव भवन से कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। उक्त विचार नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने रविवार ग्राम पंचायत हरपुर में आयोजित उत्सव भवन निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं। जनपद में एक उत्सव भवन निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए उत्सव भवन निर्माण के लिए रविवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया और संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पांडेय ने किया। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधि विधान से किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर धर्म व जाति के लोगों को सुविधा उपलब्ध करा रही है। क्योंकि हमारा नारा सबका साथ सबका विकास है। ग्रामीणों को बारिश या बाढ़ के दौरान मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने में कठिनाई होती थी, लेकिन उत्सव भवन बनने के सहूलियत उन्हें ग्राम पंचायत में ही मिलेगी। कार्यक्रम में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने कहा कि जनपद का पहला उत्सव भवन नौतनवां तहसील क्षेत्र में बनाया जाएगा जो लगभग 3000 वर्ग मीटर में होगा। बिजली, पानी, साज सज्जा जैसी सहूलियत उपलब्ध रहेगी जिससे ग्रामीण मांगलिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित करा सकें। बताया कि कार्यदाई संस्था ग्राम पंचायत है जो चार माह में निर्माण पूर्ण कराएगी। कार्यक्रम में हरपुर ग्राम प्रधान गोपी, प्रधान प्रतिनिधि अमित मिश्रा,साधन सहकारी समिति मंगलपुर के रबीन्द्र त्रिपाठी, राजन पांडेय, प्रदीप पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed