फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The department will monitor doctors and employees through unique IDs.

Maharajganj News: डॉक्टरों और कर्मचारियों पर यूनिक आईडी से नजर रखेगा विभाग

Sun, 26 Oct 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The department will monitor doctors and employees through unique IDs.
महराजगंज। डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए अब सरकारी सेवा के साथ निजी अस्पतालों में कार्य कराना या अस्पताल चलाना आसान नहीं होगा। इस पर रोक लगाने के उद्देश्य से शासन ने एक एप जारी किया है। एप पर सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को अपना ब्योरा अपलोड करना होगा। डॉक्टरों और कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड हो जाने के बाद सभी को एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी। शासन इसी आईडी के माध्यम से इनकी गतिविधियों पर नजर रख सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में 17 सामुदायिक व 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक नगरीय पीएचसी संचालित हैं। इन सभी केंद्रों पर कुल 199 डॉक्टर तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी डॉक्टरों का हेल्थ प्रोफेशनल रिकार्ड तैयार कर रहा है। रिकॉर्ड तैयार होने के बाद इसे मानव संपदा एप पर अपलोड किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस एप के माध्यम से अब डॉक्टरों और कर्मचारियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। किसी सरकारी डॉक्टर या कर्मचारी की ओर से निजी अस्पताल में काम करने या निजी क्लीनिक चलाने की जानकारी एप पर तुरंत अपडेट हो जाएगी। यदि कोई डॉक्टर सरकारी सेवा में रहते हुए किसी दूसरे चिकित्सक के क्लीनिक पर बैठता है या किसी संस्थान में कार्य करता है तो इसकी सूचना भी स्वतः रिकॉर्ड हो जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं कि इस प्रणाली से न केवल डॉक्टरों की गतिविधियों पर निगरानी आसान होगी बल्कि विभागीय कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी। कई बार देखा गया है कि डॉक्टर अपने तबादले के बाद भी पुराने स्थान पर कार्यरत रहते हैं या बिना सूचना दिए अन्यत्र चले जाते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसी दिक्कतें काफी हद तक खत्म हो जाएंगी क्योंकि एप के माध्यम से डॉक्टर और कर्मचारी का रियल-टाइम लोकेशन और कार्य स्थिति अपडेट होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिक आईडी बनने के बाद डॉक्टरों के प्रमोशन, तबादला, छुट्टी और सेवा संबंधी सभी कार्य इसी आईडी के माध्यम से होंगे। इस डिजिटल व्यवस्था से शासन को यह पता लगाने में भी आसानी होगी की किस डॉक्टर ने कहां और कितने दिनों तक सेवा की है।
-डॉ. श्रीकांत शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed