{"_id":"66a824d11d03db1d220d4787","slug":"the-department-will-give-saplings-to-those-who-register-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127833-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रजिस्ट्री कराने वालों को पौधा देगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रजिस्ट्री कराने वालों को पौधा देगा विभाग
Tue, 30 Jul 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार पौधारोपण को बढ़ावा दे रही है। इस बार निबंधन विभाग एक माह का विशेष अभियान चलाएगा। अब जमीन बेचने और खरीदने वालों को विभाग एक-एक पौधा देगा, ताकि वह उसे लगाकर देखभाल कर सकें।
जनपद में एक माह में औसतन 1900 से 2000 बैनामें होते हैं। ऐसे में तीन हजार पौधे निबंधन विभाग इस अभियान में लगाएगा। वैसे तो जुलाई माह में पौधरोपण अभियान के तहत सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पौधे लगाए जा सकें। इसके लिए निबंधन विभाग प्रदेश के सभी जनपदों में एक माह का अभियान चलाएगा।
इसके तहत जमीन की बिक्री और खरीद करने वालों को एक-एक पौधा भेंट किया जाएगा, ताकि वह अपने यहां पौधरोपण करें। साथ ही देखभाल कर सकें। वन विभाग ही निबंधन विभाग को पौधा उपलब्ध कराएगा। जिले में पहली अगस्त से एक सितंबर तक यह अभियान प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
पौधरोपण के लिए एक विशेष अभियान प्रभावी किया गया है। भूमि रजिस्ट्री कराने वाले को विभाग एक पौधा देकर पौधरोपण से जुड़ने की अपील करेगा।
-कमलेश चंद्र वर्मा, उप निबंधक