फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The deafening noise of DJ will not be heard not only in festivals but also in marriages.

Maharajganj News: त्योहार ही नहीं शादी विवाह में भी नहीं सुनाई देगा डीजे का कानफोड़ू शोर

Fri, 10 Nov 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The deafening noise of DJ will not be heard not only in festivals but also in marriages.
तेज आवाज में अगर डीजे बजा तो पुलिस कार्रवाई करेगी, शिकायत मिलने पर पुलिस संबंधित के खिलाफ केस भी दर्ज करेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। त्योहारों में ही नहीं शादी विवाह में भी डीजे का कानफोड़ू शोर नहीं सुनाई देगा। तेज आवाज में अगर डीजे बजा तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस संबंधित के खिलाफ केस भी दर्ज करेगी। तेज आवाज में डीजे बजने पर छात्रों की पढ़ाई में समस्या होती है। रात में लोगों की नींद भी खराब होती है। सख्ती से लोगों को राहत मिलेगी। मैरिज हाल के आस पास के घरों में निवास करने वाले लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है।

शहर में जुलूस, शोभायात्रा और त्योहारों में तेज आवाज डीजे बजने से लोगों को दिक्कतें होती हैं। लोगों की समस्याओं को अमर उजाला ने मुहिम के तौर पर प्रकाशित किया। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। तब जाकर लोगों को दुर्गा पूजा से लेकर प्रतिमाओं के विसर्जन तक राहत मिली। अब आगे दिवाली में लक्ष्मी पूजा होगी और इसके बाद छठ पूजा मनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। इसके अलावा शादी विवाह में भी लोगों को कानफोड़ू आवाज से राहत मिलेगी। पुलिस ने अब डीजे बजाने के संबंध में हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन में आबादी के लिए एक मैरिज हाॅल हैं। लगन के सीजन में यहां के लोग काफी परेशान होते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे मुहल्ले के राजेश मिले, उन्होंने बताया कि शादी विवाह के समय में तो तेज आवाज के कारण रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। कस्बे में करीब 30 से अधिक मैरिज हाल होंगे। आसपास के घरों में रहने वाले लोग परेशान रहते हैं। इनसे बातचीत के दौरान बृजेश आ गए, उन्होंने कहा कि ऐसा हो जाय तो बेहतर रहता है। यह सभी के लिए राहत की बात है। तेज आवास से सभी को दिक्कत होती है।
-----------------------
तेज आवाज में देर रात डीजे बजने से लोग परेशान हो जाते
शादियों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से आसपास के मुहल्ले में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। रात में तेज आवाज के कारण लोग सो नहीं पाते हैं। जबकि सर्दी के मौसम में बच्चों की परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। इससे विद्यार्थियों की तैयारी नहीं हो पाती है। शहर में करीब 30 मैरिज हॉल और लॉन हैं, जहां पर मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। लगन के समय एक साथ कार्यक्रम होते हैं। वहां तेज आवाज में देर रात डीजे बजने से लोग परेशान हो जाते हैं।
---------------------------
इस लगन में करीब सौ शादियां होंगी

छठ पूजा के बाद लगन का समय शुरू हो जाएगा। एक अनुमान के अनुसार, इस लगन में करीब सौ शादियां होंगी। पंडित दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि नवंबर माह में 23,24, 27, 28 और 29 को शुभ मुहूर्त है। दिसंबर माह में 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 13, 14 और 15 तारीख को शादियां होंगी। दोनों महीनों में कुल 15 दिन शादियों के लिए शुभ मुहूर्त है।
----------------------------
तेज आवाज में डीजे बजाने की प्रथा बंद होनी चाहिए। यह तो किसी के लिए ठीक नहीं है। अमर उजाला ने जनसरोकार के मुद्दे को आगे बढ़ाया है, इसमें हमलोग मिलकर सहयोग करेंगे।
आशीष यादव, सिविल लाइन
------------------
पुलिस प्रशासन की सख्ती का असर दुर्गा पूजा में दिखा। समितियों के पदाधिकारियों ने भी जागरूकता दिखाई। काफी राहत मिली थी। आगे भी इसी तरह से व्यवस्था बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सुरेश अग्रहरि, सक्सेना नगर
-----------------
शादी विवाह के समय तेज आवाज में डीजे बजता है तो रात में नींद नहीं आती है। इसमें तो सभी को जागरूकता दिखानी चाहिए। तेज आवाज नहीं होगा तो सभी को राहत मिलेगी।
श्याम मोदनवाल, सिविल लाइन
--------------
सख्ती देखकर लग रहा है की आने वाले दिनों में समस्या दूर हो जाएगी। कानफोड़ू आवाज में डीजे सेहत के लिए ठीक नहीं है। यह पूरी तरह से बंद होना चाहिए। पुलिस सख्त रहेगी तो समस्या नहीं होगी।
दिलीप अग्रहरि, अमरूतिया
-----------------------
नियम का सख्ती के लिए पालन कराया जाएगा। तेज आवाज में डीजे बजाना ठीक नहीं है। निर्धारित क्षमता के अनुसार आवाज होनी चाहिए। शांति कमेटी की बैठकों में इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed