फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The dead body of the young man was found in his house under suspicious circumstances.

Maharajganj News: युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला

Sun, 03 Sep 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was found in his house under suspicious circumstances.
काम धंधा ठंडा होने के कारण आर्थिक तंगी से परेशान था धर्मेंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, पिपरा सोनाड़ी निवासी धर्मेंद प्रसाद (32) की माता मंगरा देवी व पिता चिखुरी की मौत पहले ही हो चुकी थी। दो भाइयों में धर्मेंद्र बड़ा था। करीब 12 साल पहले उसकी शादी अनिता से हुई थी। बेटा किशन सात वर्ष का है। पति, पत्नी मिलकर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। समूह से पैसा लिए हुए थे। बरसात के दिनों में काम धंधा ठंडा होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। पत्नी अनिता ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब जब कमरे में गई तो धर्मेंद्र मकान के कमरे में फंदे से लटक रहे थे। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए। आनन फानन धर्मेंद्र को फंदे से खोल कर नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी चौक थाने को दी। पत्नी अनिता तथा बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि धर्मेंद्र का शव तख्ते पर लिटाया हुआ था। गले पर काला निशान दिखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed