{"_id":"69b32466d664ec38770d4606","slug":"the-dam-of-patience-brokewomen-blocked-the-highway-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-173162-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सब्र का बांध टूटा...महिलाओं ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सब्र का बांध टूटा...महिलाओं ने जाम किया हाईवे
विज्ञापन
गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप होने की सूचना मिलते ही पहुंची फोर्स
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर खाली कराया मार्ग
नौतनवा। नगर पालिका परिषद नौतनवा में गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को टूट गया। नौतनवा कस्बे में स्थित गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और अन्य लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया। हाईवे पर जाम लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। महिलाओं सहित अन्य लोगों ने करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रखा।
गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप होने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव-फूल उठे। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव एवं चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची। लोगों ने गैस सिलिंडर मिलने में हो रही समस्या का जिक्र करते हुए परेशानी पुलिस को बताई। इस बीच पुलिसकर्मियों और प्रदर्शन करने रहे लोगों के बीच नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
जानकारी के मुताबिक, बिना बुकिंग कराए गैस सिलिंडर की डिलीवरी न मिलने की सूचना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से ही सैकड़ों लोग नौतनवा इंटर कॉलेज के पास स्थित गैस एजेंसी कार्यालय पर बुकिंग कराने के लिए कतार लगाकर खड़े थे। दोपहर 12 बजे के बाद भी जब बुकिंग शुरू नहीं हुई तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एजेंसी के जिम्मेदारों ने सर्वर न चलने के कारण बुकिंग शुरू नहीं हो पाने की जानकारी दी तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद कुछ महिलाएं गोरखपुर-सोनौली मुख्य सड़क पर ही बैठ गईं। सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर आ जाने से चक्का जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिल पाने के कारण लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच जाम को समाप्त करा दिया गया। मौके पर आवागमन सुचारु एवं स्थिति सामान्य है।