{"_id":"6636a05546617c2b3a0d43aa","slug":"the-couple-first-cheated-the-young-man-then-threatened-to-murder-him-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121697-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दंपती ने पहले युवक को ठगा, फिर हत्या करने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दंपती ने पहले युवक को ठगा, फिर हत्या करने की धमकी दी
Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा मुकुंदपुर गांव निवासी दंपती ने कुशीनगर जिले के एक युवक को नौकरी का झांसा देकर 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। उसके बाद युवक को महिला ने फर्जी तरीके से दुष्कर्म में फंसाने और पति ने हत्या करने की धमकी दी। शनिवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अगया निवासी अभय सिंह ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया है कि महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटा मुकुंदपुर गांव निवासी शेखावत अपनी पत्नी अफसाना के साथ साजिश रचकर अपने वश में कर लिया। फिर दोनों ने उसे विदेश में अच्छी नौकरी देने का झांसा देकर 55 हजार रुपये ले ली। जल्दी वीजा देने की बात कहते हुए दोनों ने उसका पासपोर्ट भी ले लिया। काफी समय गुजरने के बाद भी दोनों ने उन्हें न विदेश भेजा और ना ही बीजा दिया। रकम वापस करने की बात कही तो हीलाहवाली करने लगे।
उसके बाद उसने सदर कोतवाली में न्याय के लिए शिकायती पत्र दिया। इसके बाद दंपती ने 15 जनवरी को रकम और पासपोर्ट देने की बात कही। जब उक्त तिथि को रकम लेने उनके घर पहुंचा तो दोनों ने दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद महिला ने फर्जी तरीके से दुष्कर्म में फंसाने और पति ने जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद से वह काफी डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
वही सदर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने कहा की न्यायालय के आदेश पर आरोपी पति शेखावत और पत्नी अफसाना के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।