फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The corrupt leaders of Indi alliance are afraid of Modi government, not the Constitution: Keshav

मोदी सरकार से संविधान को नहीं, इंडी गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं को भय: केशव

Sun, 26 May 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
The corrupt leaders of Indi alliance are afraid of Modi government, not the Constitution: Keshav
महराजगंज/सिसवा बाजार। जहदा स्थित बापू शताब्दी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से संविधान को नहीं इंडी गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं को भय है। बहुत जमानत पर बाहर है लेकिन कोई बचेगा नहीं। जनता का पैसा लूटने वाले भ्रष्टाचारी फिर जेल जाएंगे। ये तो अभी टेलर है, असली पिक्चर तो चार जून को चार सौ पार होने के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस की नाव तो पहले ही डूब चुकी है, वह अब अस्त होने वाले हैं। देश के सारे भ्रष्ट नेताओं ने मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार को रोकने के लिए जो ये ठगबंधन किए हैं ये रोक नहीं पाएंगे। इनको जवाब तो हमारी माताएं बहने ही दे देंगी, क्योंकि मोदी ने माताओं-बहनों को घर दिया शौचालय दिया और फ्री राशन देकर उनके जीवन में खुशहाली लेकर आए। अब तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की योजना हैं।
विज्ञापन

ये गठबंधन वाले गांव में जाकर लोगों को भ्रम में डाल रहें है, वो कह रहे हम सत्ता में आए तो खटाखट पैसा देंगे। लेकिन लोग उनके झूठ और फरेब को जान रहें हैं। जिन लोगों ने 65 सालों तक इस देश में राज किया तब उनकी ये खटाखट मशीन कहां थी। अब जब मोदी के नेतृत्व में देश और योगी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति कर रहा हैं विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है तो इन भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। अबकी बार चार सौ पार का सपना साकार होगा और प्रचंड बहुमत से तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंख दिखाने वाला चीन और पाकिस्तान आज भारत की तरफ नजर उठाने की भी हिमाकत नहीं कर रहा। कल तक कश्मीर मांगने वाला पाक आज दुनिया में भीख मांग रहा, ये है नए और बदलते भारत की पहचान। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, प्रेससागर पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी व पूर्व मंत्री शिवेन्द्र सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed