{"_id":"6a04ef0695a1d2786b0d0a8b","slug":"the-central-government-is-trying-to-burden-the-public-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177195-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनता पर बोझ डालने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनता पर बोझ डालने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार
विज्ञापन
चुनाव के दौरान केंद्र सरकार ने हजारों गाड़ियों के काफिलों के साथ रोड शो आयोजित किए
महराजगंज। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री के हालिया बयान की निंदा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से सोना कम खरीदने, पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य तेल का सीमित उपयोग करने तथा विदेश यात्राएं कम करने की अपील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि चुनाव के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के नेताओं ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में हेलीकॉप्टर से लगातार चुनावी सभाएं कीं और हजारों गाड़ियों के काफिलों के साथ रोड शो आयोजित किए। उन्होंने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री को विदेशी मुद्रा बचाने और संसाधनों के सीमित उपयोग की याद क्यों नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता पर बोझ डालने की कोशिश कर रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा ने कहा कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियां एक दिन में उत्पन्न नहीं हुई हैं। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बताने वाली केंद्र सरकार अब जनता को बचत और कटौती का संदेश दे रही है, यह उसकी नीतियों की विफलता को दर्शाता है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह, जिला महासचिव अंबरीष शाही, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा, आरटीआई अध्यक्ष अजय सिंह, युवा नेता आयुष सिंह, मुरारी प्रसाद, जमील अहमद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।