{"_id":"571e60754f1c1b443ea918c9","slug":"the-camera-will-take-office-in-the-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका दफ्तर में लगेंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका दफ्तर में लगेंगे कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद ईओ, चेयरमैन व अन्य।
- फोटो : विनोद गुप्ता
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर के विकास को लेकर सात बिन्दुओं पर सभासदों ने प्रस्ताव पास किया है। ईओ लव कुमार मिश्र ने बताया की पूर्व के बैठक में पास हुए प्रस्ताव को सभासदों को सुनाया गया। उन्होने कहा कि नगर पालिका कार्यालय के सभी पटल पर सीसी टीवी कैमरा लगाया जायेगा। जिससे विभाग की परदर्शिता बनी रहे। सभासद सिद्यार्थनाथ शुक्ला ने कहा कि इसके अलावा कर्मचारियों के उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाए।
सभासदों ने एक स्वर से इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। सभासद राघवेन्द्र मिश्र ने गृहकर निर्धारण पर भी विचार प्रस्तुत किए। उस पर अन्य सभासदों ने कहा कि गृहकर को चार श्रेणी में बांट कर लगाया जाना चाहिए। उस पर कुछ सभासदों ने कहा कि उससे पहले कुछ वार्डो में कार्य नही हुए है उसे पूर्ण करा दिया जाए। सभासद प्रदीप गौड़ ने कहा कि नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। छिड़काव की जरूरत है। उस पर ईओ लवकुमार मिश्र ने बोर्ड से कहा कि सभी की सहमति बनी तो एक बडा मशीन छिड़काव के लिए खरीददारी की जाए। इस पर सभी सभासदों ने सहमति जाताई। सभासद गामा मद्येशिया ने कहा कि नगर में कई जगहों पर हाईमास्ट खराब है उसे मरम्मत करने की जरूरत है।
नगर पालिका अध्यक्ष रीता भारती ने नवागत ईओ लव कुमार मिश्र को नगर पालिका बोर्ड के सभासद व कर्मचारियों की ओर से स्वागत किया और कहा कि बोर्ड में हुए प्रस्ताव पास के सभी बिन्दुओं पर अपनी सहमति जताई। इस मौके पर नीतू निगम, अमितेश निगम, श्यामनरायन यादव, पवन सिंहानियां, सुग्रीव, बालगोपाल, दुर्गावाती देवी, सुनीता कन्नौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।