फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The cadets enthralled the audience with their tableau on Developed India and Operation Sindoor.

Maharajganj News: कैडेट्स ने विकसित भारत व ऑपरेशन सिंदूर की झांकी प्रस्तुत कर मोह लिया मन

Sat, 30 May 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The cadets enthralled the audience with their tableau on Developed India and Operation Sindoor.
प्रशिक्षण शिविर का बिग्रेडियर ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज आनंदनगर में आयाेजित संयुक्त वार्षिक शिविर के आठवें दिन ग्रूप कमांडर बिग्रेडियर परिमाल भारती ने शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैडेट्स से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान शिविर में कैडेट्स को रेडियो, टेलीफोन, आपदा प्रबंधन,फील्ड क्राप्ट, बैटेल क्राप्ट व नैतिक और प्रेरणा की कक्षाएं चलाकर जानकारी दी गई। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने लाइन एरिया ले आउट का निरीक्षण कर प्रतियोगिता आयोजन कराया। एनसीसी फ्लैग एरिया में मिट्टी से बनाए गए चित्रण में मिशन विकसित भारत 2047 एवं ऑपरेशन सिंदूर की झांकी प्रस्तुत की गई। सीओ लेफ्टीनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है, यह जीवन में बेहद उपयोगी होता है।
विज्ञापन

शाम को प्रशिक्षण में मानचित्र पढ़ने के साथ डे नेविगेशन, खजाने की खोज, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अल्फा, ब्रेबो, चार्ली एवं डेल्टा कंपनी के कैडेटों ने प्रतिभाग किया। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंदनगर और राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे देख लोग रोमांचित हो उठे। इस दौरान कैडेट्स ने विकसित भारत व ऑपरेशन सिंदूर की झांकी प्रस्तुत की। कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक और देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप कमाडेंट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी बच्चों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का एक अच्छा मंच प्रदान करती हैं। इस अवसर पर सूबेदार गुरनाम सिंह, सूबेदार सुमेर सिंह, सूबेदार नंदलाल, हवलदार विपिन त्रिपाठी, हवलदार नारायण सिंह, हवलदार जितेंद्र सिंह, हवलदार पंकज सिंह, हवलदार अनिल माने, सूबेदार स्वयं शाह, ले.संतोष, ले. जयप्रकाश यादव, ले. डॉ. संजय कुमार, ले. सर्वजीत, ले. अनिल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed