फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The bride kept waiting, the groom ran away with his girlfriend

Maharajganj News: दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा प्रेमिका संग फरार

Sun, 23 Feb 2025 07:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Feb 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
The bride kept waiting, the groom ran away with his girlfriend
नौतनवा। कस्बे के एक वार्ड में दुल्हन के घर बरात आने से पहले दूल्हा अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही दुल्हन के परिजनों के होश उड़ गए। सदमे में दुल्हन और उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। उनका नौतनवा कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौतनवा एक वार्ड में युवती की शादी कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ तय हुई थी। कस्बे के एक मैरिज हाल में रविवार को बारात आनी थी। कन्या पक्ष के लोग शादी की पूरी तैयारी कर चुके थे। दुल्हन को मेहंदी लग चुकी थी। रिश्तेदार आ चुके थे। भोजन पक रहा था। परिजन बरात आने के इंतजार में थे कि अचानक वर पक्ष से फोन आया की दूल्हा अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया है।
विज्ञापन

दूल्हा के किसी प्रेमिका के साथ फरार होने की सूचना मिलते ही दुल्हन के परिजनों में कोहराम मच गया। दुल्हन और उसकी मां अचेत हो गईं। आनन-फानन में परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिली है मौके पर पुलिस गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed