फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The boundary wall of the school could not be built even after renovation

Maharajganj News: कायाकल्य के बाद भी विद्यालय की नहीं बन सकी चहारदीवारी

Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall of the school could not be built even after renovation
फरेंदा। परिषदीय विद्यालयों को संवारने व सुविधा मुहैया कराने में विभाग नाकाम साबित हो रहा है। विद्यालय में अभी तक चहारदीवारी व गेट की व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल का अभाव है। परिसर में गंदगी का अंबार हैं। वहां पर रखे गए उपकरण टूटे हुए हैं। ऐसे में इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के कुछ विद्यालय के पड़ताल में खामियां उजागर हुई। जहां बगैर बाउड्रीवाल के विद्यालय भवन की सुरक्षा भी ठीक से नहीं हो पा रही है। जहां पर छुटटा पशु व खेलने वाले बच्चे उपकरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए कायाकल्प योजना का करीब दो वर्षों से अधिक का समय बीत गया लेकिन सुचारू ढंग से कायाकल्प योजना का क्रियान्वयन नहीं हो पाया हैं। विद्यालय के भवनों को संवारने और सुविधा मुहैया कराने के लिए 19 बिंदुओं पर काम चल रहा हैं। इनमें एक बिंदू बाउड्रीवाल भी है। सभी कामों को पूरा करने के लिए कायाकल्प योजना संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed