{"_id":"68652208cc9b559b05043307","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-153486-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Wed, 02 Jul 2025 05:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Jul 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के हरमंदिल खुर्द के बढ़या गांव निवासी सर्वेश कुमार का मंगलवार की रात कमरे में फंदे से लटका शव मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो होश उड़ गए।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरमंदिल खुर्द के बढ़या निवासी सर्वेश कुमार कन्नौजिया (30) मंगलवार को दिन में बाइक से कहीं गए थे। शाम में करीब छह बजे घर पहुंचे और बाइक खड़ी करके कमरे में चले गए। देर रात तक कमरा नहीं खुला तो बगल के लोगों ने उनको बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
उसके बाद भतीजा कमरे के अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। सर्वेश का शव पंखे से लगे फंदे से झूल रहा था। उसके बाद शोर मचाने के बाद काफी संख्या में लोग जुट गए। परिजनों ने बताया कि सर्वेश काफी समय से परिवार से अलग रहते थे। किसी बात को लेकर पत्नी बच्चों के साथ मायके में करीब चार माह से रह रही थी।
विज्ञापन
उनके दो बच्चे हैं। वह कुछ दिनों से गुमसुम रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। थानाध्यक्ष पुरंदपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।