फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a student who had left home at night was found the next morning in a field 500 meters away.

Maharajganj News: रात में घर से निकले छात्र की सुबह घर से 500 मीटर दूर खेत में मिली लाश

Tue, 04 Aug 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The body of a student who had left home at night was found the next morning in a field 500 meters away.
मिठौरा। कोतवाली थानाक्षेत्र के नदुआ बाजार के रहने वाले युवक की लाश सोमवार की सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नदुआ बाजार निवासी संगम चौहान (18) रविवार रात घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार तड़के गांव के कुछ लोग खेत की ओर गए तो उन्होंने सीवान में आम के पेड़ के पास युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव तक पहुंची तो देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन ने लाश की शिनाख्त की। सूचना मिलने पर बागापार चौकी पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। बाद में फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने लाश के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं इस बाबत कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और मोबाइल से मिलने वाले तकनीकी साक्ष्यों के आधार इस मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन







पढ़ाई में था होनहार, परिवार का बड़ा बेटा था संगम
पिता रमेश चौहान का पुत्र संगम चौहान कक्षा 11वीं का छात्र था और पढ़ाई के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी समझता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में मां बिहुला देवी, छोटा भाई प्रिंस, दो अविवाहित बहनें और एक विवाहित बहन हैं। जवान बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मां बिहुला देवी तो बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रहीं। परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी गमगीन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed