फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The BJP government is attempting to damage the natural wealth of Great Nicobar.

Maharajganj News: ग्रेट निकोबार के प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार

Thu, 11 Jun 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The BJP government is attempting to damage the natural wealth of Great Nicobar.
सक्सेना चौक पर हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह। 
सक्सेना चौक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को सक्सेना तिराहे पर ग्रेट निकोबार द्वीप को बचाने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप की प्राकृतिक संपदा और वहां की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े व्यावसायिक हितों को बढ़ावा देने के लिए द्वीप पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की योजना बनाई जा रही है, जिससे पर्यावरण और वहां रहने वाले आदिवासी समुदायों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर इस तरह के प्रयासों का विरोध करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि देश में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर शुरू किए गए इस हस्ताक्षर अभियान को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनजागरण अभियान से जुड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रेट निकोबार को निजी हितों के हवाले करने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। कार्यक्रम का संचालन कपिल देव शुक्ला ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, गोपाल शाही, नूर आलम, गोविंद मिश्रा, रामनारायण प्रसाद, अम्बरीश शाही, अफजल अब्बासी, डॉ. अकील अहमद, अब्दुल गनी, हरकेश पटेल मौजूदरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed