फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The biggest car was seen

Maharajganj News: बूथों पर सबसे बड़ी कतार आधी आबादी की दिखी

Fri, 05 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The biggest car was seen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरेंदा। नगर निकाय चुनाव को लेकर महिलाओं के भीतर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं की बूथों पर कतार सुबह से लेकर शाम तक लगी रही। महिलाएं टोली बनाकर बूथ पर पहुंच कर मतदान किया। मतदान के दौरान महिलाओं ने नगर के विकास को प्राथमिकता दिया।
नगर पंचायत के मथुरानगर बूथ संख्या 18 व 24 तथा फुलवरिया के बूथ संख्या 9 व 10 पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। जहां पर महिलाओं की कतार सुबह से लेकर शाम तक लगी रही। मतदान को लेकर महिलाएं काफी सक्रीय दिख रही थी। मथुरानगर गांव विस्तारित क्षेत्र में आने के बाद पहली बार नगर पंचायत में शामिल हुआ है। जिसको लेकर आधी आबादी गांव के विकास को ही तरजीह दे रही थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बूथ संख्या 27 व 28 पर महिलाओं की भीड़ सबसे अधिक रही। महिलाओं के साथ युवतियां भी मतदान के लिए काफी उत्साहित रही। मथुरानगर के बूथ संख्या 24 पर पहली बार मतदान के लिए पहुंची कटलहवां निवासी युवती साधना,पूनम व संध्या को मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर के समान गांव का भी विकास हो साथ ही नाली, सड़क व शुद्धपेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित हो इसको लेकर मतदान के प्रति उत्सुक दिखी। वहीं दिव्यांग मतदाता बिकना देवी को उनके बेटे कंधे पर लेकर मतदान कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed