फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The audience became emotional after seeing the staging of Shravan's death.

Maharajganj News: श्रवण की मृत्यु का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

Mon, 29 Jan 2024 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jan 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after seeing the staging of Shravan's death.
बागापार। परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन जय मां काली आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों ने श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति लीला का सजीव मंचन किया। जिसे देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

लीला में कलाकारों ने दिखाया कि श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता को चार धाम की यात्रा के लिए ले जाते हैं। श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर लेकर जाने व यात्रा के दौरान सरयू नदी से पानी भरते समय महाराज दशरथ द्वारा चलाए गए तीर से श्रवण कुमार की मौत हो जाती है। यह दृश्य देख पंडाल में बैठे दर्शक भावुक हो गए। राजा दशरथ ने अंधे माता-पिता को श्रवण कुमार की मृत्यु का समाचार दिया। यह खबर मिलते ही माता-पिता विलाप करने लगते हैं। श्रवण के माता-पिता राजा दशरथ को श्राप दे देेते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, यजमान संजय विश्वकर्मा, दिव्यांश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed