फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The aroma of sesame and jaggery filled the market, and sales picked up.

Maharajganj News: तिल व गुड़ की सुगंध से महका बाजार, बिक्री तेज

Sat, 03 Jan 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The aroma of sesame and jaggery filled the market, and sales picked up.
छह को पड़ रहा त्योहार, शकरकंद की बिक्री में भी उछाल
विज्ञापन

55-60 रुपये गुड़ तो 160 रुपये किलो तिल का भाव
महराजगंज। छह जनवरी गणेश चतुर्थी त्योहार के मद्देनजर व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्रियों का बाजार गुलज़ार है। त्योहार में अधिक मांग की वजह से तिल व गुड़ की बिक्री बढ़ गई है। इनदिनों गुड़ 55-60 रुपये किलो तो 160 रुपये किलो तिल के भाव हैं। इसके अलावा शकरकंद के भाव भी 50 से बढ़कर 60 रुपये किलो बिक रहा है।
सर्दियों में गणेश चतुर्थी के साथ मकर संक्रांति पर्व पर गुड़ तिल से तैयार होने वाले लड्डू घर-घर में तैयार किए जाते हैं। श्री गणेश को अर्पित होने वाले तिल गुड़ के लड्डू सर्दी में गर्म तासीर की वजह से सेहत के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है। त्योहार करीब आने पर उपयोग किए जाने वाली सामग्री की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। गुड़ कारोबारी लालसा मौर्य ने बताया कि तिल वाले गुड़ के लड्डू के लिए चिटौरा गुड़ अधिक बिक रहा जो 55 रुपये से 60 रुपये किलो है। सामान्य गुड़ की तुलना में इससे पाग (चाशनी) बनाना आसान होता है।
विज्ञापन

तिल विक्रेता अमित अग्रहरि ने बताया कि काले तिल की बिक्री 140 से 160 रुपये किलो तो सफेद तिल एक भाव 200 रुपये किलो है। त्योहार नजदीक है इसलिए लोग तिल की खरीद अधिक कर रहे हैं। व्रत में खाया जाने वाले शकरकंद बढ़ी डिमांड के कारण 50 रुपये किलो से बढ़कर 60 रुपये तो सफेद शकरकंद 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। विक्रेता छांगुर ने बताया कि पहले स्थानीय फसल बाजार में थी लेकिन अब बाहर से मंगाने के कारण शकरकंद महंगा बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed