फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accused daughter-in-law is in police custody for two days

Maharajganj News: हत्यारोपी बहू दो दिन से पुलिस की हिरासत में

Wed, 16 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The accused daughter-in-law is in police custody for two days
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में हिस्से का गेहूं मांगने को लेकर आक्रोशित बहू ने 13 अप्रैल को सास की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस सास के शव को कब्जे में लेकर बहू को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

तहरीर न मिलने का हवाला देकर पुलिस बहू को कस्टडी में लेकर घटना के तीसरे दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। हालांकि परिजनों का आरोप है कि मामले में सास के देवर ने घटना के दूसरे दिन 14 अप्रैल को ही तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पुलिस को दी गई तहरीर में सिंहपुर निवासी छोटेलाल गुप्ता ने बताया है कि 13 अप्रैल को करीब तीन बजे भाभी चंद्रावती देवी की बहू ललिता देवी हत्या की नियत से भाभी की पहले डंडे से पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद भाभी चंद्रावती की गला दबाकर ललिता ने हत्या कर दी। वहीं सास की मौत मामले में बहू को दो दिनों से हिरासत में लेकर किसी भी नतीजे तक न पहुंचना लोगों के बीच पुलिस की कार्रवाई पर खूब चर्चा बनी हुई है।
महिला के परिजनों का आरोप है कि तहरीर देने और आरोपी बहू को हिरासत में लेने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि मामले में सुलह करने के लिए तहरीर देने वाले पर ही दबाव बना रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के अनुसार, मंगलवार सुबह वह थाने का चार्ज लिए हैं। घटना की उन्हें जानकारी मिली है। मामले में अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं पहुंची है। तहरीर मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed