{"_id":"5f83450c8ebc3e9b99244368","slug":"tex-will-be-exempt-lump-sum-deposit-maharajganj-news-gkp369006444","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमुश्त जमा करें गृह व जल कर, उठाएं छूट का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमुश्त जमा करें गृह व जल कर, उठाएं छूट का लाभ
विज्ञापन
एकमुश्त जमा करें गृह एवं जल कर, 20 प्रतिशत तक मिलेगी छूट
- नगर पालिका ने राजस्व बढ़ाने के लिए बनाई व्यवस्था, आमजन को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका प्रशासन ने नगर के सभी 25 वार्ड में रहने वाले ऐसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था बनाई है, जिनका गृह व जल कर 2016-17 से अब तक जमा नहीं हुआ है। 31 दिसंबर तक कर जमा करने वालों को पूरी धनराशि पर 20 प्रतिशत छूट दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। इससे जहां आमजन की मुश्किलें कम होंगी, वहीं निकाय का भी राजस्व बढ़ेगा।
नगर पालिका के सभी 25 वार्ड में ऐसे बड़ी संख्या में लोग हैं जो जल व गृह कर नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों को निकाय प्रशासन ने चिन्हित करना भी प्रारंभ कर दिया है। सोच है कि कर न देने वालों से इसकी वसूली बढ़ाते हुए निकाय की आय को विकसित किया जाए। जल व गृह कर न देने वालों की सूची तैयार की जा रही है। अधिक से अधिक बकाया कर जमा हो जाए, इसके लिए निकाय के जिम्मेदारों द्वारा वर्ष 2016-17 से लेकर अब तक कर न देने वालों को एकमुश्त कर जमा करने पर 20 प्रतिशत छूट देने की व्यवस्था बनाई गई है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने बताया कि वार्डवासियों को राहत देने के उद्देश्य से छूट की व्यवस्था बनाई गई है। कर जमा होने से निकाय की आय में वृद्धि होगी तथा नगर में विकास संबंधी कार्य भी कराए जा सकेंगे।