फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tension over breaking the statue of Mahatma Buddha in Maharajganj

Maharajganj News: महराजगंज में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा तोड़ने पर तनाव

Sat, 08 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tension over breaking the statue of Mahatma Buddha in Maharajganj
बागापार (महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बैजनाथपुर कला में बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा तोड़ दी। शुक्रवार की सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा तो आक्रोशित हो गए। थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन प्रतिमा की मरम्मत और पेंटिंग करवाई। मामले में कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजनाथपुर कला में अनुसूचित जाति की बस्ती के पास कई साल से महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। यहां पर बुद्ध पूर्णिमा एवं बाबा साहब की जयंती स्थानीय लोग धूमधाम से मनाते हैं। बृहस्पतिवार की रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध बिहार समिति के अध्यक्ष करमवीर, हरेंद्र, आशीष, अरविंद, हरिकेश, सुरेश, राजेश, इंद्रेश, चंदन, सतीश, धर्मवीर, अभिषेक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़े जाने से ग्रामीण आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed