फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temporary bus stand will be built in Naveen Mandi

Maharajganj News: नवीन मंडी में बनेगा अस्थायी बस अड्डा

Sun, 29 Dec 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Temporary bus stand will be built in Naveen Mandi
महराजगंज। राज्य परिवहन विभाग के निर्देश पर जनपद में महाकुंभ के मद्देनजर अस्थायी प्राइवेट बस स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए निचलौल रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी और महिला अस्पताल के सामने खाली पड़े स्थान का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक परिवहन दोनों स्थानों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही अन्य स्थानों की पड़ताल में जुटे हैं।
महाकुंभ को देखते हुए प्रत्येक जिले में अस्थायी प्राइवेट बस स्टेशन बनाने के निर्देश राज्य परिवहन कार्यालय की ओर से दिए गए हैं। 12 जनवरी से प्रारंभ हो रहे स्नान से पहले इसका निर्धारण कर लेना है। इस बस स्टेशन से ही प्राइवेट बुकिंग की गाड़ियां प्रयागराज के लिए निकलेंगी। बस स्टेशन पर यात्रियों के ठहरने के लिए लाउंज, शौचालय, पेयजल और ऑटो से आवागमन हो सके ऐसी लोकेशन देनी है। इसके लिए निचलौल रोड पर निर्माणाधीन नवीन सब्जी मंडी और जिला महिला अस्पताल के सामने की फील्ड देखी जा चुकी है। अन्य सुविधाएं भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि कुंभ मेले में जाने वाली प्राइवेट गाड़ियों के लिए अस्थायी स्टेशन बनेगा। इसके लिए स्थान तय किया जा रहा है। प्राइवेट बसें यहीं से प्रयाग श्रद्धालुओं को ले जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जाने वाले वाहन की फिटनेस सहित अन्य परीक्षण के बाद ही भेजे जाने के निर्देश हैं, जिससे पुरानी व सुविधा रहित बसें न जाने पाएं और जाने वालों को कोई दुश्वारी न हो 10 जनवरी तक बस स्टेशन का निर्धारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed