फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temperatures remained stable but still felt icy cold

Maharajganj News: तापमान स्थिर फिर भी महसूस हुई बर्फीली ठंड

Fri, 28 Nov 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Temperatures remained stable but still felt icy cold
महराजगंज। उत्तर प्रदेश की पूर्वी तराई क्षेत्र का मौसम तेजी से जाड़े की तरफ रुख कर रहा है। नवंबर के आखिरी दिनों में सर्दी में भी तेजी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तापमान स्थिर रहा और बुधवार की तरह अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री बरकरार रहा। लेकिन पूरे दिन पछुआ हवा के कारण धूप में भी ठंड महसूस की गई।
विज्ञापन

जनपद का मौसम बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे से साफ हुआ तो धूप कुछ चमकीली नजर आई। इसके बाद छह किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से चली पछुआ और बादलों की आवाजाही शुरू होने से धूप बेमतलब साबित हुई। शाम चार बजे के बाद धूप पूरी तरह लुप्त नजर आई और दृश्यता का ग्राफ घटता गया। शाम छह बजे के बाद कोहरे का घनत्व बढ़ा तो सात बजे के बाद सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। देर रात घने कोहरे के प्रभाव से ओस कुछ यूं टपकती रही जैसे बारिश की बूंदाबांदी हो रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed