फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temperature was 38 degrees, felt 46 degrees heat

Maharajganj News: 38 डिग्री रहा तापमान, 46 डिग्री गर्मी का हुआ अहसास

Mon, 24 Jun 2024 07:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Jun 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Temperature was 38 degrees, felt 46 degrees heat
महराजगंज। सोमवार को दोपहर के समय तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम को बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। 38 डिग्री तापमान में 46 डिग्री गर्मी का अहसास हुआ। सुबह से ही मौसम में उमस रहा। दोपहर में तेज धूप के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। दिनभर गर्मी से लोग बेहाल दिखे। धूप से बचने के लिए लोग चेहरा ढंककर आते-जाते दिखे।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार और बुधवार को बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम में परिवर्तन और तापमान 40 डिग्री से नीचे आने के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली है। किसानों ने अपने खेतों में धान की नर्सरी की बुआई शुरू कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी और लू से बचने के लिए दिन में बार-बार पानी पीना चाहिए और दोपहर के समय सफर करने से परहेज करना चाहिए, ताकि लू लगने से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को बारिश की संभावना बन रही है। हवा की गति मध्यम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed