{"_id":"694459af4e6336db330dde73","slug":"teenagers-body-found-hanging-from-a-noose-on-a-rosewood-tree-murder-suspected-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-167032-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के करमहिया टोला में मिला शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की हो सकेगी जानकारी
खनुआ। शेख फरेंदा गांव के टोला करमहिया में बृहस्पतिवार की दोपहर के बाद डंडा नदी के पास शीशम के पेड़ पर कपड़े के फंदे से एक किशोर का शव लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के करमहिया टोला में बृहस्पतिवार को दोपहर प्रदीप सहानी (17) डंडा नदी शमशान घाट के पास एक शीशम के पेड़ से कपड़े की फंदे से लटकता मिला। बकरी चराने गए लोगों ने शीशम के पेड़ से शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की सहायता से नीचे उतरवाया। प्रदीप के पिता नेपाल के भैरहवा में मजदूरी करने गए थे। सूचना पाकर मृतक के पिता जोगिंदर सहानी उर्फ कोइल ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है। माता का नाम राजमती का रो-रोकर बुरा हाल है। खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों की जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।