{"_id":"6983a569f0d22e4e920e892b","slug":"teenager-who-went-to-meet-his-girlfriend-goes-missing-family-fears-something-untoward-has-happened-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-170898-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने गया किशोर लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने गया किशोर लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
दो फरवरी की रात आर्केस्ट्रा देखने निकला था किशोर, जांच में जुटी पुलिस
गांव के सिवान में मिला है किशोर का टोपी और स्वेटर
फरेंदा। बैकुंठपुर निवासी एक किशोर दो फरवरी को आर्केस्ट्रा देखने के बाद प्रेमिका से मिलने गया था लेकिन अभी तक नहीं लौटा। परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी प्रयाग का आदित्य चौरसिया (19) 2 फरवरी की रात में हरपुर गांव के कटहिया में आर्केस्ट्रा देखने साथियों के साथ गया था। वह रात में घर के निकला था लेकिन नहीं पहुंचा। तीन फरवरी को परिजन आदित्य का इंतजार करते रहे लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका जताने लगी। पुलिस के अनुसार, किशोर का बगल के गांव में एक लड़की के साथ संबंध था। वह दो फरवरी की रात में वहां गया था। उसके बाद से घर नहीं पहुंचा है।
किशोर के लापता होने के बाद परिजनों ने गांव के सिवान में देखा तो वहां एक टोपी और स्वेटर मिला। उसके बगल में गेंहू का फसल भी गिरा हुआ था। घटनास्थल को देखकर परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक याेगेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर टीम मौके पर पहुंची है। गांव के सिवान में कुछ कपड़े मिले हैं जिसके आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। संदेह के आधार पर लड़की व उसके परिजनों के साथ कुछ युवकों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।