{"_id":"664692ecfe84e3db15091227","slug":"teenager-missing-from-home-after-leaving-home-for-tuition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122583-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर से ट्यूशन पढ़ने निकली किशोरी लापता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर से ट्यूशन पढ़ने निकली किशोरी लापता, केस दर्ज
Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी घर से नौतनवा ट्यूशन पढ़ने गई थी जहां से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर किशोरी की बरामदी की मांग की है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार की दोपहर बाद घर से नौतनवा ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। पिता ने जब ट्यूशन अध्यापक से पूछा तो पता चला कि कोचिंग आज बंद था। इसके बाद वह उसकी तलाश करने लगे तो पता चला कि एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर खोजबीन करने की मांग किया है। खनुआ चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन