{"_id":"632cae0617072b288f1dcceb","slug":"teenager-dies-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-gkp45144519","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के हरदी निवासी एक किशोरी की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक हरदी निवासी निशु पासवान (16) कमरे में पढ़ रही थी। काफी देर तक जब निशु कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो निशु अचेत अवस्था में पड़ी थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर कुछ देर इलाज चलने के बाद निशु की मौत हो गई। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। संवाद