फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager dies in medical college during treatment

Maharajganj News: इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में किशोरी की मौत

Tue, 29 Jul 2025 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Jul 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in medical college during treatment
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के परसौना में एक सप्ताह पूर्व मां के साथ सामूहिक रूप से जहर खा लेने वाली मनीषा की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि एक सप्ताह पहले पति की प्रताड़ना से आजिज संध्या नामक एक महिला ने अपने तीन बच्चों निशा, मनीषा व आदित्य के साथ गांव से कुछ दूरी पर जाकर जहर खा ली थी। ग्रामीण बेहोशी की हालत में चारों को सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए थे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सबसे छोटे बेटे आदित्य को मृत घोषित करके मां और दोनों बेटियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मनीषा की हालत बिगड़ने लगी तो उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां मंगलवार देर रात मनीषा (10) की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह ने बताया मेडिकल काॅलेज में मनीषा की मौत की सूचना आई है। मौके पर कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed