{"_id":"67f3f2c59ca2bea69902af80","slug":"teenager-attempted-suicide-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-146433-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश
Mon, 07 Apr 2025 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम नगर पंचायत के जहलीपुर टोला के पास किराए के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र निवासी एक युवती की सोमवार को दिन में परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद जब परिजन अपने काम में व्यस्त हो गए तो किशोरी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर आग लगाने का प्रयास करने लगी। कमरे से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर किशोरी को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
आग केवल बिस्तर व कपड़ों में ही लगी थी। सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक किशोरी को बचा लिया गया था। किशोरी व उसके परिजनों को समझाया गया है।