फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teen molested, mobile phone also snatched

Maharajganj News: किशोरी से की छेड़खानी, मोबाइल फोन भी छीना

Tue, 19 Sep 2023 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Teen molested, mobile phone also snatched
निचलौल चिऊटहा सड़क पर सुबह टहलने निकली थी किशोरी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे निचलौल चिऊटहा सड़क पर टहलने निकलीं थीं। इसी बीच बाइक सवार युवकों ने सुनसान पाकर दोनों किशोरियों से छेड़खानी की। इसके बाद एक किशोरी से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। किशोरियों के शोर मचाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस लोगों से पूछताछ करने में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां सुबह टहलने के लिए एक साथ गांव से बाहर निकल निचलौल चिऊटहा सड़क पर पहुंचीं। जहां पर बाइक सवार युवक किशोरियों के पीछे लग गए। कुछ दूर जाने के बाद युवकों ने सुनसान पाकर दोनों किशोरियों से छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरियों के विरोध करने के बाद युवकों ने एक किशोरी से मोबाइल छीनकर हरदी गांव की ओर फरार हो गया। उसके बाद घटना से बदहवास दोनों किशोरियां शोर मचाने लगीं। किशोरियों के शोर सुन मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किशोरियों ने कहा कि वह कई रोज से सड़क पर टहलने के लिए आती थीं, लेकिन आज गांव से बाहर निकलते ही बाइक से युवक पीछे लग गए। जब हमलोग टहलते हुए गांव से कुछ दूर पहुंचीं तो इसी बीच युवकों ने सुनसान पाकर छेड़खानी करने के बाद मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed