{"_id":"6599af9e3e1a9e575f04629a","slug":"technical-glitch-in-the-site-application-for-caste-and-income-is-not-progressing-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13314-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइट में आई तकनीकी गड़बड़ी, जाति व आय का आवेदन नहीं बढ़ रहा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइट में आई तकनीकी गड़बड़ी, जाति व आय का आवेदन नहीं बढ़ रहा आगे
Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में आय और जाति का का काम निपटाते कर्मी।संवाद
- साइट धीमी चलने से लेखपालों की रिपोर्ट लगने में हो रही देरी
- आवेदनों की स्थिति जानने के लिए तहसीलों के चक्कर काट रहे युवा
- रोजाना ऑनलाइन आठ से दस हजार आवेदन हो रहा, पुलिस भर्ती के कारण बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुलिस विभाग में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें जाति, आय, अधिवास प्रमाणपत्र की जरूरत है। साइट में तकनीकी गड़बड़ी आने की वजह से तहसीलों से आवेदन फॉरवर्ड नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से आवेदक हर रोज तहसीलों का चक्कर लगा रहे हैं। रोजाना करीब आठ से दस हजार आवेदन आ रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक है। जिसको लेकर अभ्यर्थी तैयारी में जुटें हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस विभाग में भर्ती के लिए युवा आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र बनवाने में जुटे हैं। जिसे लेकर तहसीलों में रोजाना आवेदन आ रहे है। वहीं साइट स्लो चलने के कारण प्रमाणपत्र बनने में देरी हो रही है। ऐसे में युवा अपने आवेदनों की स्थिति जानने को तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं।
तहसील कर्मियों की सुस्ती के चलते इन्हें लेखपालों को देर से फाॅरवर्ड किया जा रहा है। वहीं साइट धीमी चलने से लेखपालों की रिपोर्ट लगने में देरी हो रही है। ऐसे में प्रमाणपत्र पाने को लेकर भर्ती की तैयारी कर रहे युवा परेशान हैं। सदर तहसील में कंप्यूटर कक्ष में कर्मी काम में जुटे थे। आवेदन को फारवर्ड करने में परेशानी हो रही थी। सर्वर स्लो होने के साथ ही तकनीकी गड़बड़ी भी हो रही है। कंप्यूटर कक्ष में तीन लोगों की ड्यूटी लगी है। लेखपाल इंद्रजीत, ई डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज अब्दुल्लाह उस्मानी पोर्टल पर रिपोर्ट लगा कर फॉरवर्ड कर रहे थे। कर्मियों ने बताया कि सर्वर स्लो होने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
तकनीकी गड़बड़ी आने से लंबित होने का नहीं चल पा रहा पता
ई-डिस्ट्रिक मैनेजर रज्जी अख्तर ने बताया कि साइट में गड़बड़ी आने के चलते जिले में किए गए आय, जाति व निवास प्रमाणपत्रों के आवेदनों की जानकारी नहीं हो पा रही है और न ही लंबित होने का पता चल पा रहा है। तकनीकी समस्या दूर होते ही काम तेजी से होगा। समय से सभी आवेदन अग्रसरित हो जाएंगे। किसी को कोई समस्या नहीं होगी।
देर तक किया जा रहा काम
सदर लेखपाल ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि राजस्व परिषद के सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण साइट धीमा चल रहा है। इस वजह से देर तक काम करना पड़ रहा है। कोशिश है कि आवेदन को जल्दी फॉरवर्ड कर दिया जाए, लेकिन तकनीकी खामी के कारण आवेदन लंबित हैं। इन दिनों आवेदन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है।
बोले अभ्यर्थी
31 दिसंबर को जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। अब तक आवेदन लेखपाल को फाॅरवर्ड नहीं हुआ। ऐसे में कब लेखपाल की रिपोर्ट लगेगी व कब प्रमाण पत्र मिलेगा। आवेदन के लिए 15 जनवरी अंतिम तिथि है।
-अमनदीप कुमार, चैनपुर
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा हूं। दो जनवरी को आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है, जो अब तक लेखपाल की रिपोर्ट लगने के लिए वहां नहीं पहुंचा है। ऐसे में प्रमाणपत्र बनने में देरी हो रही है। अंतिम तिथि करीब होने से चिंता सता रही है।
- रितेश, धरमपुर
जाति प्रमाणपत्र के लिए 29 दिसंबर को आवेदन किया है। आवेदन फाॅरवर्ड नहीं हुआ है। चिंता हो रही है कि प्रमाणपत्र कब मिलेगा। अगर देर से मिला तो समस्या हो जाएगी।
- राजन कुमार, विष्णुपुरी, नौतनवा
करीब एक सप्ताह ऑनलाइन आवेदन किया है। अब तक तक प्रमाणपत्र नहीं मिला है। घर के लोग तहसील में जाकर हर रोज पता कर रहे हैं, लेकिन सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। समय से प्रमाणपत्र मिल जाता तो समस्या नहीं होती।
- आसमां, बगहा