फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teams performed excellently in Namo Kabaddi competition

Maharajganj News: नमो कबड्डी स्पर्धा में टीमों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teams performed excellently in Namo Kabaddi competition
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से रविवार को तीन दिवसीय नमो कबड्डी स्पर्धा का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन के मुकाबलों में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर अपनी श्रेष्टता सिद्ध की।
विज्ञापन

पहले दिन खेले गए कबड्डी मुकाबलों में परतावल ने जगदौर की टीम को 30 अंक से, बरवा खुर्द ने गबड़ुआं की टीम को 13 अंक से, महराजगंज ने पनियरा की टीम को 10 अंक से, सिरसिया ने जगदौर की टीम को 16 अंक से, बरवा खुर्द ने पनियरा की टीम को 20 अंक से, गंगराई ने जगदौर की टीम को आठ अंक से तथा महराजगंज ने पनेवा-पनेई की टीम को 18 अंक से हराया। स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा खेल के माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में बांधने के लिए तत्पर है। खिलाड़ी किसी भी राज्य का हो, वह प्रतिभावान है तो उसे आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडेय ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान मनोज राय, टाइगर त्रिपाठी, हृदय कुमार, विष्णु यादव, राघवेंद्र सिंह, नागेंद्र शुक्ला, शिवकांत गुप्ता, करूणेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed