{"_id":"6841ed7131d53b4c510a29d8","slug":"team-will-check-ncert-books-boards-instruction-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-151050-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनसीईआरटी की किताबें जांचेगी टीम, बोर्ड का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनसीईआरटी की किताबें जांचेगी टीम, बोर्ड का निर्देश
Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में संचालित किताबों की दुकान पर एनसीईआरटी की किताब नकली तो नहीं, इसकी जांच डीआईओएस के निर्देशन में राजकीय शिक्षकों की टीम करेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से डीआईओएस आफिस को निर्देश मिले हैं। जिसके तहत कक्षा 9 से 12 वीं तक की किताबें असली हैं या नकली इसकी जांच-पड़ताल की जाएगी जिससे इनकी बिक्री रोकी जा सके।
जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन है जिसमें 2.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 9 से 12 तक एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम संचालित करता है। पाठ्यक्रम की किताबें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है। साथ ही दुकानों पर भी बिक्री के लिए किताबें पहुंचने लगी हैं। यह नकली तो नहीं इसकी जांच राजकीय स्कूल शिक्षकों की टीम करेगी जो जांच रिपोर्ट देगी। संवाद