फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teak wood recovered from pickup

Maharajganj News: पिकअप से सागौन की लकड़ी बरामद

Tue, 08 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teak wood recovered from pickup
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया वन रेंज क्षेत्र से सटे कटका गांव के पास वन कर्मियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान वन कर्मियों ने एक पिकअप पर लदी सागौन की अवैध लकड़ी को बरामद कर ली।
विज्ञापन

तस्कर पिकअप छोड़कर भाग गए। फिलहाल वन कर्मियों की टीम बरामद लकड़ी लदी पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि वन क्षेत्र से सटे कटका के पास जंगल से सागौन की लकड़ी काटकर पिकअप पर लोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ छापा मारा गया। इस दौरान एक पिकअप पर लोड नौ बोटा सागौन की लकड़ी बरामद कर ली गई, जबकि आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले। मामले में बरामद अवैध लकड़ी लदी पिकअप को रेंज परिसर लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed