{"_id":"6b0351d3af4bd0e6560c4ec3","slug":"teachers-will-be-provided-with-digital-and-ai-training-by-diet-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189797-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में एआई का कमाल, दो लाख बच्चों की पढ़ाई होगी स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में एआई का कमाल, दो लाख बच्चों की पढ़ाई होगी स्मार्ट
विज्ञापन
महराजगंज। 1500 परिषदीय स्कूलों के लगभग दो लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई डिजिटल व एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से परिपूर्ण होगी। इससे पढ़ाई की रोचकता बढ़ेगी। इसके लिए डायट में परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों को अब डिजिटल और एआई प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद स्तरीय प्रशिक्षण में शिक्षक स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑनलाइन मंचों का उपयोग सीखेंगे। यह प्रशिक्षण समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश की डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका के तहत होगा, जो शिक्षकों संग विद्यार्थियों दोनों के लिए कारगर साबित होगा।
मार्गदर्शिका में उपकरणों के संचालन, रखरखाव, बच्चों की सीखने की क्षमता के आकलन और एआई के सही इस्तेमाल की जानकारी शामिल है। शिक्षक इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल, कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर और वाई-फाई राउटर चलाना सीखेंगे। साथ ही दीक्षा, एलएमएस, पीएम ई-विद्या और खान एकेडमी जैसे प्लेटफॉर्म से शैक्षिक सामग्री जुटाने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
डायट के प्रशिक्षण नोडल प्रवक्ता सुनील कुमार भारती ने बताया कि दीक्षा एप पर कक्षा एक से आठ तक की 82 क्यूआर कोड वाली पाठ्य पुस्तकें और 16 हजार से अधिक शैक्षिक वीडियो उपलब्ध हैं, जिससे शिक्षकों की दक्षता में इजाफा होगा। डिजिटल लाइब्रेरी में पांच हजार से अधिक ई-पुस्तकें, पत्रिकाएं और ऑडियो बुक हैं। प्रशिक्षण में हर कक्षा में प्रत्येक घंटे कम से कम 10 मिनट डिजिटल सामग्री के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
बोले अधिकारी
डिजिटल प्रशिक्षण से शिक्षक तकनीक में दक्ष होंगे और कक्षा शिक्षण अधिक रोचक और प्रभावी बनेगा। एआई के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर का आसानी से आकलन किया जा सकेगा।
- अभिजीत सिंह, प्राचार्य, डायट