{"_id":"657c4e0510bd187c9d0b1306","slug":"teachers-should-motivate-parents-to-increase-the-number-of-students-sdm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-11717-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें शिक्षक : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें शिक्षक : एसडीएम
Fri, 15 Dec 2023 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 15 Dec 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता देखने के लिए शुक्रवार को प्रेरणा इंस्पेक्सन एप द्वारा एसडीएम रमेश कुमार ने क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जहां पर शिक्षकों के सापेक्ष छात्रों की संख्या काफी कम दिखी। जिस पर एसडीएम ने छात्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षक गांव में जाकर अभिभावकों से मिलकर उन्हें बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।
एसडीएम रमेश कुमार बनकटी, निरनाम पूर्वी व गनेशपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में साफ-सफाई, शौचालय की व्यवस्था व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के साथ कन्वर्जन कास्ट के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने छात्रों के शिक्षण अधिगमस्तर का परीक्षण किया तथा टीएलएम के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया। शिक्षा के स्तर को जानने के लिए छात्रों से सवाल भी पूछे जिसमें कुछ छात्र संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
एसडीएम ने शिक्षकों से कहा छात्रों को पढ़ाने में टीएलएम का प्रयोग करें। साथ ही ठंड के मौसम में छात्रों को गर्म कपड़े पहनकर आने की सलाह दी। शिक्षकों से डीबीटी के अंतर्गत मिलने वाली सुविधा के सही क्रियान्वयन की सलाह दी। छात्रों का नाम, खाता नंबर व आधार नंबर का अवलोकन ठीक ढंग से करें। जिससे कोई भी छात्र सुविधा लेने से वंचित न हो।