{"_id":"67d7242fced56b44be066e67","slug":"tb-patients-will-get-medicine-at-health-wellness-center-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144722-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीबी रोगियों को हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मिलेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीबी रोगियों को हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मिलेगी दवा
Mon, 17 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में टीबी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर दवा मिलेगी। वर्तमान में यह सुविधा केवल ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है, लेकिन अब इसे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक भी पहुंचाने की योजना स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 17 सामुदायिक व 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। अभी तक टीबी रोग की पुष्टि होने के बाद मरीजों को ब्लॉक स्तर के सीएचसी पर जाकर निशुल्क दवा प्राप्त करनी होती थी, लेकिन अब इन मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर भी दवा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर लागू की जा रही है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर अब जल्द ही टीबी रोग से पीड़ित मरीजों को दवा दी जाएगी।